बुरहानपुर
अवैध लकड़ी का हो रहा था परिवहन, वन विभाग की टीम ने जब्त किया लकड़ी से भरा ट्रक
बुरहानपुर में वन विभाग की टीम ने नीम की जलाओ लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक को जब्त किया। इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी परिवहन करने वाले माफिया में हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर एक बजे बुरहानपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्य सोलंकी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिना टीपी के लकड़ी का अवैध परिवहन शहर में किया जा रहा है, सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम को सिंधी बस्ती क्षेत्र में भेजा गया। ईदगाह के पास एक लकड़ी से भरे ट्रक को रोका गया। देखने पर बड़ी मात्रा में अवैध नीम की जलाओ लकड़ी मिली, लेकिन मौके पर कोई टीपी अन्य दस्तावेज नहीं बताने पर ट्रक को वन विभाग डिपो कार्यालय में खड़ा कराया गया। अवैध लकड़ी के संबंध में जानकारी ली जा रही है । वन विभाग द्वारा केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow Us