36 अधिक महिलाओं को नहीं मिल रहा लाडली बहना योजना का लाभ
बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में रहने वाली 36 से अधिक महिलाओं को लाड़ली बहन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। महिलाओं की अचानक राशि बंद होने के बाद कहीं बार शिकायतें की, लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर 12 बजे नेपानगर की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर अपर कलेक्टर सृजन वर्मा से शिकायत की। महिलाओं ने कहा कि हमें लाडली बना योजना का लाभ मिल रहा था,लेकिन अचानक कई महीनो से लाडली बहन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है जानकारी लेने पर हमें पता चला कि 30 से अधिक महिलाओं की समग्र केवायसी हटा दी गई है, जबकि 5 अधिक महिलाओं का लाभ त्याग बताया जा रहा है। जबकि हमारे द्वारा किसी भी प्रकार का कोई लाभ त्याग नहीं किया गया। शासन से लाडली बहन योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग की महिलाएं काफी परेशान हो रही है। महिलाओं ने प्रशासन से दोबारा लाडली बहन योजना का लाभ दिए जाने की मांग की है।